नई दिल्ली: शाँति सम्प्रदायक सौहार्द और भाईचारे के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर नमाज पढ़ी,जिस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में बेचैनी देखने को मिल रही है और उन्हें ये भाईचारा पसन्द नही आया और इस पर टिप्पणी करी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘क्या मस्जिद के बाहर यज्ञ या कीर्तन किया जा सकता है…हम्म सौहार्द के लिए….अनुमति है? या यह सिर्फ़ वन वे ट्रैफिक है?’ दरअसल, पंजाब के अमृतसर में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गोल्डन टेम्पल के बाहर नमाज पढ़ी थी।

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान ने शुक्रवार को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। खान ने कहा कि उक्त वीडियो अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान किसी आरएसएस कार्यकर्ता ने बनाया था। उस समय भी उन्होंने वीडियो के बारे में पुलिस से शिकायत की थी।

खान ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो साझा कर मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है। उसे कानूनन सबक सिखाने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त, साकी नाका पुलिस थाना और यहां तक कि चुनाव आयोग में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह इसलिए कर रही है क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनावों में इसकी हार निश्चित है। दिल्ली में शनिवार को मतदान जारी और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

उधर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हनुमान जी को अशुद्ध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केजरीवाल को नकली भक्त भी कह डाला। मनोज तिवारी का कहना है कि केजरीवाल जब हनुमान जी की पूजा करने गए थे तो उन्होंने जिस हाथ से जूता उतारा था उसी हाथ से माला पकड़ ली थी।

मनोज तिवारी ने कहा कि “वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारके, उसी हाथ से माला लेकर…क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया, बहुत बार हमुमान जी को धोए हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com