अमीषा पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

अमीषा पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची  की अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है.  आरोप है की अमीषा ने प्रोड्यूसर अजय कुमार की फील्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार  लिए थे . इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं.

बाद में जब फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे. अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया. मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया. इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है. अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं किया है.

इसके बाद अमीषा को समन भेजे गए और पैसों को लेकर कोर्ट में कार्रवाई चलती रही. बताते चलें कि 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की वजह से चर्चाओं में चल रही अमीषा पटेल अपने जमाने में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थीं. अमीषा पर ये भी आरोप हैं कि पैसे मांगने पर उन्होंने मशहूर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की थी. अमीषा पर ये इस तरह का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उन पर धोधाखड़ी के आरोप लग चुके हैं.

जब इवेंट ऑर्गनाइजर ने लगाया आरोप:  इससे पहले अमीषा पर 11 लाख रुपये लेने के बाद ऑर्गनाइजर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था. अमीषा पर आरोप था कि उन्होंने एक वेडिंग इवेंट में आकर डांस करने के 11 लाख रुपये लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद वह इवेंट में नहीं पहुंचीं. यह रकम आरोपी राजकुमार द्वारा न्यू मैक्स इन्टरटेंनमेंट कंपनी के नाम से ली गई थी. अमीषा पर ये आरोप मुरादाबाद में ड्रीमविजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले पवन वर्मा ने लगाए थे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading