अमित शाह के NRC वाले बयान पर ममता बनर्जी का हमला, कहा- यह बंगाल में काम नहीं करेगी !

अमित शाह के NRC वाले बयान पर ममता बनर्जी का हमला, कहा- यह बंगाल में काम नहीं करेगी !

बीजेपी अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से मंगलवार को बंगाल में दिए गए भाषण के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को लोगों को विभाजनकारी राजनीति से आगाह करते हुए कहा कि यह राज्य में यह नीति काम नहीं करेगी।

दक्षिणी कोलकाता में एक पूजा कार्यक्रम के दौरान ममता ने कहा- “हमारे राज्य में सभी का स्वागत है और लोगों को सत्कार का आनंद उठाएं। लेकिन, कोई विभाजनकारी राजनीति का काम न करें… यह बंगाल में काम नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा- “कृपया धार्मिक आधार पर विभाजनकारी राजनीति न करें। कृपया लोगों को दरार न पैदा करें। बंगाल सभी लोगों के सम्मान के लिए जाना जाता है। इसे खत्म नहीं किया जा सकता है।”

ममता बनर्जी का यह बयान अमित शाह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कोलकाता में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बंगाल के लोगों को एनआरसी के नाम पर बरगलाया जा रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں