अमिताभ बच्‍चन को दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड से सम्मानित करेगी सरकार !

अमिताभ बच्‍चन को दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड से सम्मानित करेगी सरकार !

अमिताभ बच्‍चन को दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी।

उन्‍होंने कहा कि लेजंड अमिताभ बच्‍चन जिन्‍होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन और उन्‍हें प्रेरित किया, को सर्वसम्मति से पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई।

वहीं, अनिल कपूर ने ट्वीट किया, ‘इस लेजंड के बिना भारतीय सिनेमा का उल्‍लेख नहीं हो सकता। उन्होंने हर रोल के साथ सिनेमा को रीडिफाइन किया है और उनके अनगिनत योगदान के लिए वह हर प्रशंसा के हकदार हैं! बधाई!’

फिल्‍ममेकर मधुर भंडाकर ने लिखा, ‘लेजंड अमिताभ बच्‍चन को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड के लिए बधाई। आपने अपनी परफॉर्मेंस से कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। आपकी और अधिक सफलता और खुशी की कामना करता हूं।’

बता दें, देश के महान प्रड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर दादा साहब फाल्के के सम्मान में भारत सरकार ने 1969 में ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ देना शुरू किया था। यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। सबसे पहले यह पुरस्कार पाने वाली देविका रानी चौधरी थीं। 1971 में भारतीय डाक ने दादा साहब फाल्के के सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया। उस पर उनका चित्र था।

और किसे मिला यह अवॉर्ड?
अमिताभ बच्चन से पहले यह अवॉर्ड साल 2017 में विनोद खन्ना को मिला था। साल 2015 में यह पुरस्‍कार ऐक्टर मनोज कुमार को तो 2014 में शशि कपूर को मिला था। इसके अलावा 2013 में गुलजार को और 2012 में प्राण को इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں