अमिताभ बच्चन का सिर्फ़ 25 फीसदी लीवर कर रहा है काम!

अमिताभ बच्चन का सिर्फ़ 25 फीसदी लीवर कर रहा है काम!

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 में अपनी दमदार आवाज से होस्ट करते हुए नजर आ रहे है। जहां उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर बात कही।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो चुका और वो केवल 25 फीसदी लिवर के साथ जिंदा है। ऐसा नहीं है कि बिग बी और भी कई बीमारियों से ग्रस्त है। इसके साथ ही जानें आखिर क्यों खराब हुआ बिग बी का लिवर।

अमिताभ बच्चन ने हाल में ही टीवी चैनल में कहा था कि उनका लिवर 75% तक खराब हो चुका है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस बात का पता उन्हें 20 साल बाद चला और अब उनका सिर्फ 25% लिवर ही ठीक से काम कर रहा है, जिसके सहारे वो जी रहे हैं।

अमिताभ बच्चन टीबी की बीमारी से भी ग्रसित है। इस बीमारी के बारे में उन्हें 8 साल बाद पता चला। जिसके बाद वह इसका इलाज करा रहे हैं।

बिग बी को हेपेटाइटिस बी भी है। इस बारे में वह बोलते है कि उन्हें अपपनी बीमारी के बारे में बात करने पर कोई शर्म नहीं है। मैं हर बात को सावर्जनिक रखना जानता हूं।

साल 1992 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान उन्हें गहरी चोट गई थी, जिसके कारण उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें खून की जरुरत थी। जिसके कारण किसी फैंस ने उन्हें खून दिया।

जिसे पहले ही हेपेटाइटिस बी थी। इस बारे में बिग बी ने कहा, ‘खराब रक्त का प्रवाह होता रहा और उनका लिवर का 75 प्रतिशत हिस्सा खराब हो चुका है, लेकिन चूंकि मैं इसका पता लगाने में कामयाब रहा इसलिए आज 20 साल के बाद भी जब मेरे लीवर का 75 प्रतिशत खराब हो गया है..मैं फिर भी 25 प्रतिशत पर जीवित हूं।’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading