अमानतुल्लाह खान समेत ये बड़े उम्मीदवार चुनाव जीतें, देखिए कहां से कौन जीता?

विधानसभा चुनावों में तिलक नगर (Tilak Nagar) से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के जरनैल सिंह ने कड़ी टक्कर में BJP के राजीव बब्बर को हरा दिया है। जरनैल सिंह ने 15,000 वोटों के मार्जिन से यह जीत हासिल की है।

तिलक नगर सीट पर जरनैल सिंह को 28,876 वोट हासिल हुए जबकि राजीव बब्बर को 10,665 सीट ही मिले थे। जरनैल सिंह को 68 फीसदी वोट हासिल हुए जबकि BJP उम्मीदवार को 28 फीसदी से कुछ ज्यादा सीट हासिल हुई थी।

कांग्रेस को दिल्ली के 70 सीटों में से एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। तिलक से कांग्रेस के उम्मीदवार रामिंदर सिंह को सिर्फ 642 वोट ही मिल पाए हैं। इस हिसाब से कांग्रेस को सिर्फ 2 फीसदी वोट ही हासिल हुए हैं।

दिलचस्प है कि तिलकनगर से एक, दो नहीं बल्कि तीन जरनैल सिंह खड़े थे। जरनैल सिंह नाम के दो इंडिपेंडेंट उम्मीदवार थे जिन्हें 266 और 189 वोट हासिल हुए हैं।

ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह भी जीत चुके हैं। शुरुआती रुझान में वह BJP के ब्रह्म सिंह से पीछे चल रहे थे। ओखला विधानसभा सीट में ही शाहीन बाग आता है जहां CAA के खिलाफ पिछले डेढ़ महीने से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।

इनको मिली चुकी है जीत:

उम्मीदवार सीट

मनीष सिसोदिया पटपड़गंज

जरनैल सिंह तिलक नगर (AAP)

राघव चड्ढा राजेंद्र नगर (AAP)

प्रीति तोमर त्रि नगर (AAP)

दिनेश मोहनिया संगम विहार (AAP)

इमरान हुसैन बल्लीमारान (AAP)

बंदना कुमारी शालीमार बाग (AAP)

प्रकाश जरवाल देवली (AAP)

अब्दुल रहमान सीलमपुर (AAP)

अतिशी कालका जी (AAP)

राम सिंह नेताजी बदरपुर (AAP)

सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश (AAP)

शोएब इकबाल मटियामहल (AAP)

ओपी शर्मा विश्वास नगर (BJP)

This post appeared first on The Siasat.com

1 thought on “अमानतुल्लाह खान समेत ये बड़े उम्मीदवार चुनाव जीतें, देखिए कहां से कौन जीता?”

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading