अब नुसरत जहांन बोली- ‘मैं भगवान की विशेष..?’

अब नुसरत जहांन बोली- ‘मैं भगवान की विशेष..?’

टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह कोलकाता के चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित ‘सिंदूर खेला’ में अपने पति निखिल जैन के साथ शामिल हुईं। उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस मौके पर नुसरत जहां ने कहा कि,’ मैं भगवान की विशेष संतान हूं। मैं सभी त्योहार मनाती हूं। मैं मानवता का सम्मान करता हूं और किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करता हूं। मैं बहुत खुश हूं, विवाद मेरे लिए मायने नहीं रखते।

इससे पहले बीते रविवार को साड़ी में नजर आयीं नुसरत जहां ने सुरुचि संघ में अपने पति के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में हिस्सा लिया। एक पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के दौरान नुसरत ने भी उसका जाप किया।

इस मौके पर उन्होंने ढोल बजाया और नृत्य भी किया। बाद में नुसरत जहां ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने सभी की शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर नुसरत जहां ने कहा था, हम बंगाल में सभी त्योहारों को उत्साह से मनाते हैं। मुझे हमेशा किसी उत्सव का हिस्सा बनना अच्छा लगता है।

बता दें कि, नुसरत जहां पिछले दिनों अपनी शादी के बाद जब शपथ लेने पहुंची थी तब जबरदस्‍त सुर्खियों में रही थीं। वे मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा पहने दिखीं थीं।

उनकी यह तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। उनके इस अवतार को लेकर एक समुदाय न जमकर बवाल काटा था। हालांकि नुसरत जहां ने ऐसी बातों को तूल नहीं दिया।

गौरतलब है कि, नुसरत जहां ने 19 जून को निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। दोनों की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं। दोनों ने कुछ समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया।

दोनों की मुलाकात साल 2018 में दुर्गा पूजा के समय हुई थी। बता दें कि नुसरत जहां जानीमानी बंगाली एक्‍ट्रेस हैं, वहीं निखिल जैन कोलकाता के एक बिजनेसमैन हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں