अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा, AAP से जल्द देंगी इस्तीफा

अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा, AAP से जल्द देंगी इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (आप) की नाराज विधायक अलका लाम्बा ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह ट्विटर पर भी उनका इस्तीफा स्वीकार करने को तैयार है।

चांदनी चौक से विधायक अलका लाम्बा कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं। विधायक अल्का लाम्बा ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला जनसभा के जरिये क्षेत्र के लोगों की राय लेने के बाद लिया। लाम्बा ने बताया कि वह जल्द पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन विधायक के तौर पर कार्य करना जारी रखेंगी।

अलका लांबा ने एक ट्वीट किया- मेरी जनता का फैसला:
1) आम आदमी पार्टी में सम्मान से समझौते करके रहने से बेहतर है कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दूं,जिसकी घोषणा आज की भी गई है।
2) अगला चुनाव चाँदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ूं। AAP में दम हो तो पार्टी से बाहर करें।

अलका लाम्बा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ” वह पहले भी दर्जन बार ऐसी घोषणा कर चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व को लिखित में इस्तीफा भेजने में एक मिनट का समय लगता है। हम इसे ट्विटर पर भी स्वीकार कर लेंगे

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading