अब आज़म खान की पत्नी पर भी FIR दर्ज!

अब आज़म खान की पत्नी पर भी FIR दर्ज!

रामपुर। समाजवादी पार्टी के मुस्लिम चेहरे और रामपुर के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आजम खान के ऊपर जमीन कब्जाने को लेकर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज किए जा चुकी हैं, अब उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी यूपी सरकार ने एक्शन लिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पुलिस ने आजम खान की पत्नी तज़ीन फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह आज़म समेत , वक़्फ़ बोर्ड के अधिकारियों सहित 9 लोगो के खिलाफ रामपुर के अज़ीम नगर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज मुकदमों में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों को भी आरोपी बनाया गया है। इन पर शत्रु संपत्ति को वक्फ संपत्ति और वक्फ संपत्ति को साजिश कर हड़पने का आरोप है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں