अबु आज़मी ने कहा- बीजेपी को कमज़ोर करना है तो..?

अबु आज़मी ने कहा- बीजेपी को कमज़ोर करना है तो..?

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने राज्य में सियासी घमासान पर शुक्रवार को बीजेपी शिवसेना के गठबंधन से अगल होने पर कहा कि हमें बीजेपी को कमजोर करना है तो हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होनें कहा कि हमें दोनों को अलग करना है तो एक को स्पोर्ट करना पड़ेगा इसलिए किया है। अबू आजमी ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में है, कम से कम शिवसेना तो सिर्फ महाराष्ट्र में है तो शिवसेना को अलग करके हम बीजेपी को कमजोर कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि अगर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमति बनती है तो सबके लिए अच्छा होगा। उन्होनें कहा कि बीजेपी जब से सत्ता में आई है तब से विकास के मुद्दों को छोड़ सांप्रदायिकता पर राजनीति कर रही है।

आजमी ने कहा कि बीजेपी को कमजोर करने के लिए शिवसेना को अलग करना होगा

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading