अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के कार्यालय को निशाना बनाया गया!

अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के कार्यालय को निशाना बनाया गया!

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज एक बड़ा बम धमाका हो गया। यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय को निशाना बनाया गया है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के नांगरहार प्रांत के जलालाबाद के कैंपेन कार्यालय के पास रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक बड़ा धमाका हो गया।

हालांकि, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अशरफ गनी वर्तमान में वाशिंगटन में अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ यूएस-तालिबान शांति वार्ता पर चर्चा कर रहे हैं। तालिबान द्वारा गारंटी के लिए अफगानिस्तान से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस लेने के फैसले के बाद यह चर्चा हो रही है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता को रद करने का फैसला लिया है। ट्रंप ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने ये फैसला काबुल कार बम बलास्ट की वजह से लिया है, जिसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इस ब्लास्ट में एक अमेरिकी सैनिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में वास्तविक शांति केवल तभी संभव है जब तालिबान ने अपनी हिंसा को रोका और सरकार के साथ सीधी बातचीत की।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading