अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बने यह पूर्व अॉल राउंडर!

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बने यह पूर्व अॉल राउंडर!

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। लांस क्लूजनर पहले कोच रहे फिल सिमंस का स्थान लेंगे।

फिल सिमंस का कार्यकाल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद खत्म हो गया। क्लूजनर ने कहा कि विश्व क्रिकेट की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने काम को लेकर उत्साहित हूं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान किस तरह की निडर क्रिकेट खेलती है। मुझे पूरा विश्वास है कि मेहनत के साथ हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बन सकते हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लुतफुल्लाह स्टैनिकजई ने कहा कि क्लूजनर एक जाना-माना नाम है। उनके अनुभव से हमारे खिलाडि़यों को फायदा होगा। क्लूजनर इससे पहले जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

लांक क्लूजनर साउथ अफ्रीका के शानदार क्रिकेटरों में से एक रहे थे। उन्होंने अपने देश के 1996 से लेकर 2004 के बीच कुल 417 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले।

अपने क्रिकेट करियर के अंत के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। इस वक्त क्लूजनर लेवल चार के कोच हैं। उनका पहला लक्ष्य एशिया कप और टी 20 विश्व कप में अफगानिस्तान के अच्छे प्रदर्शन पर है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading