अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार धमाका, पांच की मौत, 50 घायल

अफगानिस्तान के काबुल में जोरदार धमाका, पांच की मौत, 50 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाजों के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं। यह हमला ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के मुताबिक यह धमाका ग्रीन विलेज के करीब हुआ। यह एक बड़ा परिसर है जहां राहत सहायता एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यालय बने हैं।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फारामेर्ज ने कहा कि धमाका कार बम का प्रतीत होता है। हालांकि, कुछ अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि यह एक बड़ा ट्रक बम था।

उन्होंने कहा,‘पुलिस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है,हम और सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading