अनुच्छेद-370 से ध्यान हटाने के लिए हुई पी चिदंबरम की गिरफ्तारी- कार्ति चिदंबरम

अनुच्छेद-370 से ध्यान हटाने के लिए हुई पी चिदंबरम की गिरफ्तारी- कार्ति चिदंबरम

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआईने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बुधवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें 27 घंटे से तलाश रही थी। इस बीच सबको चौंकाते हुए चिदंबरम बुधवार देर शाम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। चिदंबरम ने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है। मेरे परिवार के खिलाफ भी कोई आरोपपत्र नहीं है। पिछले 24 घंटे में मेरे और मेरे परिवार के बारे में बहुत तरह के भ्रम फैलाए गए। मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद आजादी है। अगर उन्हें जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने के लिए कहा जाए तो वे आजादी चुनना पसंद करेंगे।  वहीं चेन्नई में कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सीबीआई ने पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की गई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں