अनुच्छेद 370 की आलोचना करने वाले कश्मीर पंडित डॉ. उपेंद्र कौल को NIA ने भेजा नोटिस

अनुच्छेद 370 की आलोचना करने वाले कश्मीर पंडित डॉ. उपेंद्र कौल को NIA ने भेजा नोटिस

दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र कौल को कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करने पर NIA नोटिस भेजा है। कौल को आज जांच एजेंसी द्वारा बुलाया गया है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कौल ने जम्मू और कश्मीर में केंद्र की कार्रवाई और कनेक्टिविटी प्रतिबंधों की आलोचना की, जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को विशेष दर्जा दिया गया था। कौल बत्रा अस्पताल के चेयरमैन भी हैं।

हालांकि जांच एजेंसी ने डॉक्टर उपेंद्र कौल की भूमिका का जिक्र नहीं किया है. डॉक्टर उपेंद्र कौल अनुच्छेद 370 पर हालिया बदलाव के खिलाफ हैं और राष्ट्रीय चैनलों पर मुखर रहते हैं।

डॉक्टर उपेंद्र कौल देश के जाने-माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ हैं. कौल कश्मीरी पंडित हैं. उन्होंने कई सरकारी अस्पतालों में हार्ट यूनिट की स्थापना की है। एम्स में भी ह्रदय रोग के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय काम किए हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں