नई दिल्ली: हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपना नामांकन पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
27 सितंबर को होने वाले इन चुनावों में पूर्व क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर पीआर मान सिंह के बेटे विक्रम मान सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। नामांकन दाखिल करने वालों में अजमल असद (सचिव), पी श्रीनिवास (संयुक्त सचिव), जी श्रीनिवास (कोषाध्यक्ष) और पी अनुराधा (पार्षद) शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि चुनाव के पैनल की घोषणा 23 सितंबर को नामांकन वापस लेने के बाद की जाएगी।

अजहरुद्दीन ने पीटीआई से कहा, ‘मैं हर किसी से इनपुट लेना चाहता हूं और क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहता हूं। मैं जिलों के लिए भी (क्रिकेट के विकास के लिए) कुछ करना चाहता हूं।’
याद हो कि दो साल पहले 2017 में भी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एचसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने 2000 में मैच फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिए उन पर लगाए प्रतिबंध को बीसीसीआई द्वारा हटाए जाने के सबूत पेश नहीं किए थे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source