अगर हम नाजीवादी होते तो जनता हमें नहीं चुनती- यूरोपीय सासंद

अगर हम नाजीवादी होते तो जनता हमें नहीं चुनती- यूरोपीय सासंद

हम कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान बनते नहीं देखना चाहते हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, यूरोपीय सांसदों का प्रतिनिधि मंडल आज कश्मीर घाटी के दौरे पर है। इस दौरे को लेकर कांग्रेस, शिवसेना और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं 23 यूरोपीय सांसदों की टीम ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। यूरोपीय सांसदों ने आज मीडिया को संबोधित किया।

सांसद ने कहा कि अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मसला है, अगर भारत-पाकिस्तान को शांति स्थापित करनी है तो दोनों देशों को आपस में बात करनी होगी।

एक सांसद ने कहा कि अगर हम नाजीवादी होते तो जनता हमें नहीं चुनती। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या है। आतंकवाद किसी भी देश को तबाह नहीं कर सकता। इस पर रोक लगनी चाहिए। हम कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान बनते नहीं देखना चाहते हैं।

यूराेपीय सांसद ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ हैं। ईयू की संसद का हम पाकिस्तान की हकीकत बताएंगे। कश्मीर के लोग विकास और शांति चाहते हैं।

यूरोपीय सांसद ने कहा कि हमारे दौरे को गलत तरीके से प्रचारित किया गया है। यूराेपीय सांसद ने कहा कि कश्मीर में कल आतंकवादी घटना में पांच लोग मारे जाने का हम बहुत दुख हैं।

यूराेपीय सांसदों ने आज मीडिया के सामने आकर कहा है कि हमें भारतीय राजनीति से कोई मतलब नहीं है। कश्मीर में भ्रष्टाचार है। हम हिटलर समर्थक नहीं हैं। केन्द्र सरकार पैसा भेजता हैं लेकिन कश्मीरी लोगों को वह पैसा नहीं मिलता है।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की, घाटी के पदाधिकारियों से बात करते हुए घाटी के हालात को जानने का प्रयास किया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں