अगर किसी को मोदी पर गर्व नहीं है, शायद वह भारतीय नहीं- बीजेपी नेता

अगर किसी को मोदी पर गर्व नहीं है, शायद वह भारतीय नहीं- बीजेपी नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। पीएम मोदी लगातार सुर्खीयों में बने हुए हैं। विपक्ष उनके मेगा इवेंट को लेकर पहले ही उनकी आलोचना कर चुका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उन्हें फादर ऑफ नेशन बताए जाने पर देश में सियासी बवाल पैदा हो गया। कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इसे गांधी का अपनान माना। पीएम के आलोचना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से स्पष्ट और निष्पक्ष विचार आता है, तो मुझे लगता है कि सभी भारतीय नागरिकों को इस पर गर्व महसूस करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार किसी पीएम की सराहना करते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। अगर किसी को इस पर गर्व नहीं है तो शायद वह व्यक्ति खुद को भारतीय नहीं मानता है।

फादर ऑफ नेशन वाले बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या अब अमेरिकी ये तय करेंगे हमारे राष्ट्रपिता कौन हैं?

उन्होंने आगे लिखा कि इन फासीवादी लोगों ने हमारे लोगों को बौद्धिक रूप से तर्क देकर लूटा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों को बिगाड़ दिया है। बता दें कि इस मुद्दे पर ओवैसी भी ट्रंप पर निशाना साध चुके हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں