अखिलेश यादव का सवाल पाक अधिकृत कश्मीर का क्या होगा ?

अखिलेश यादव का सवाल पाक अधिकृत कश्मीर का क्या होगा ?

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा कि देश आपसी विमर्श से ही चलेगा. उन्होंने कहा कि सवाल कश्मीर का ही नहीं है, अगला सवाल यह है कि पाक अधिकृत कश्मीर का क्या होगा. अखिलेश ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यहां उनको श्रद्घांजलि अर्पित करने के बाद कहा, “किसी को दबाना नहीं चाहिए. सभी हमारे ही लोग हैं. हमें सबसे बात करनी चाहिए. सवाल कश्मीर का ही नहीं है, अगला सवाल यह है कि पाक अधिकृत कश्मीर का क्या होगा.”

उन्होंने कहा, “देश आपसी विमर्श से ही चलेगा. सबकी सहमति से ही किसी मसले का हल निकलेगा. कहीं नेताओं को नजरबंद कर देना, संस्थाओं को अपने दबाव में लेना भाजपा से कोई सीखे.”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की अनुच्छेद 370 को मोदी सरकार ने खत्म करने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने संकल्प राज्यसभा में पेश किया है. इसके तहत अब जम्मू एवं कश्मीर में 370 के सिर्फ एक खंड को छोड़कर कोई भी खंड लागू नहीं होगा. सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया है.

अब केंद्र शासित राज्य बनने के बाद के बाद जम्मू-कश्मीर की विधानसभा दिल्ली जैसी होगी. यानि राज्य का हेड गवर्नर होगा. पुलिस जम्मू कश्मीर के सीएम के बजाए राज्यपाल को रिपोर्ट करेगी यानि लॉ एंड ऑर्डर केंद्र के पास होगा. अब तक कानून व्यवस्था जम्मू कश्मीर सरकार के पास थी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں