अकोला: जव्वाद पटेल इन्क़लाब एवं झी-युवा पुरस्कार से सन्मानित

अकोला:- युवा संशोधक के नाम से प्रख्यात 24 वर्षीय यंग इनोव्हेटर व सायंटिस्ट जव्वाद पटेल भीर से सम्मानित हुए है।हाल ही मे उन्हे झी मिडिया की ओर से दिए जाने वाले झी-युवा सम्मान एवं इन्क़लाब अवार्ड से सम्मानित किया गया है।बता दे की बीते दिनों वे वि आय टी विश्वविद्यालय, वेल्लोर तामिलनाडू की ओर से यंग इनोव्हेटर पुरस्कार से सन्मानित किए थे।आरोग्य उर्जा कृषी एवं जल क्षेत्र के संशोधक जव्वाद पटेल के संशोधन व अभिनव उपक्रम के मद्देनजर वे इन पुरस्कारो हेतू चयनित किए गए है।समाजोपयोगी संशोधन मे वे विशेष रुप से दिलचस्पी रखते है। इनोव्हेशन क्षेत्र मे रुचि एवं संशोधक वृत्ती की लगन रखते हुए उन्होने अकोला ही नही महाराष्ट्र का नाम रौशन किया है।

आरोग्य क्षेत्र के संशोधन मे छातीका कँसर ढुन्ड़ने वाला डीवाईस तथा ब्लड सेम्प्ल लिए बगैर मधुमेह परिक्षण करने वाला डिवाइस उन्होने निर्माण किया है,साथ ही ऊर्जा क्षेत्र मे कहे तो उन्होंने सूरज की ऊर्जा पर चलने वाली एक कार बनाई है जो एक बार चार्ज करने पर१०० किलोमीटर तक चल सक्ती है, जल क्षेत्र के संशोधन मे उन्होने हवा की नमी से पाणी निर्माण करने वाला डिवाइस बनाया है। 24 वर्षिय जव्वाद पटेल अपने संशोधन की वजह से प्रांत मे ही नही संपूर्ण भारत मे प्रख्यात होने लगे है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading