
करीमनगर:असदुद्दीन ओवैसी के भाई और एआईएमआईएम विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी के खिलाफ पुलिस ने तेलंगाना के करीमनगर थाने में धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया है. तेलंगाना की स्थानीय अदालत ने अकबरूद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था. अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.बता दें 23 जुलाई को अकबरूद्दीन ओवैसी ने एक भाषण दिया था, जिसे लेकर कोर्ट ने उन पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था.