अंतरिक्ष यात्री हज़्ज़ा अल मंसूरी ने अंतरिक्ष से मक्का की शानदार फोटो शेयर की !

अंतरिक्ष यात्री हज़्ज़ा अल मंसूरी ने अंतरिक्ष से मक्का की शानदार फोटो शेयर की !

UAE  के पहले अंतरिक्ष यात्री हज़्ज़ा अल मंसूरी ने अंतरिक्ष स्टेशन से इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के एक शानदार  दृश्य को  सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है ।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @astro_hazzaa से ग्रैंड मस्जिद (मस्जिद अल हरम) की एक आश्चर्यजनक तस्वीर साझा की, कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा  ‘यह वही जगह के रूप में जानी जाती है जो मुसलमानों के दिलों में रहती है ‘ मक्का से मंगलवार को, उन्होंने अंतरिक्ष से यूएई की एक और तस्वीर साझा की थी।

बता दें की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले अरब के रूप में इतिहास रचने वाले  हज्ज़ा मंसूरी गुरुवार को आठ दिवसीय मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार है।

यूएई ने पूर्व वायुसेना पायलट हज्जा-अल-मंसूरी रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-15 से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए हैं। हज्जा-अल-मंसूरी के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग स्क्रिपोचका भी गए हैं। ओलेग स्क्रिपोचका तीसरी बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं, जबकि बाकी दोनों यात्रियों का यह पहला अनुभव होगा।

हज्जा बोले- देश के सपनों को नए आयाम पर ले जा रहा 
यूएई में लोग 35 वर्षीय हज्जा अल-मंसूरी को देश का हीरो बता रहे हैं।आईएसएस जाने से पहले हज्जा ने कहा कि मैं अपने देश के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को नए आयाम पर ले जा रहा हूं। अल्लाह मुझे इस मिशन में सफलता दे।

।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں