VIDEO & PICS: खदीजा मेल्लाह ने रचा इतिहास, हिजाब पहन कर हॉर्स रेसिंग करने वाली पहली महिला बनी

VIDEO & PICS: खदीजा मेल्लाह ने रचा इतिहास, हिजाब पहन कर हॉर्स रेसिंग करने वाली पहली महिला बनी

ग्लोरियस गुडवुड रेसकोर्स पहली बार हिजाब पहन रेस करने वाली किसी महिला का गवाह बना। 18 साल की खदीजा मेल्लाह ने हिजाब पहने हॉर्स रेसिंग कर इतिहास रच दिया है।

खदीजा की चर्चा अब पूरे विश्व में होने लगी है, वह ब्रिटेन की पहली महिला हैं, जिन्होंने हिजाब पहनकर घुड़सवारी की बड़ी प्रतियोगिता में भाग लिया और 25 हजार लोगों के सामने हॉर्स रेसिंग की। खदीजा के इस कदम ने मुस्लिम महिलाओं के प्रति लोगों की धारणा को बदल कर रख दिया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, डेली टेलीग्राफ से बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे प्रति लोगों की यह धारणा रही है कि हम सपने नहीं देख सकते। हमें बताया जाता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जो कि यह बिल्कुल सही नहीं है।

ऑल-फीमेल मैगनोलिया कप – एक चैरिटी रेस में भाग में लिया था। खदीजा ने कहा कि मैं बचपन से ये ही ख्वाब देखती थी कि मैं ऐसी बनूं कि लोग मुझे जानें।

अब मुस्लिम लड़कियां मेरी तरफ उम्मीद से देख रही हैं मुझे लगातार मुस्लिम लड़कियों के मैसेज आ रहे हैं। उनके भेजे संदेशों को पढ़कर बहुत खुशी हो रही है। मुझसे लड़कियां कह रही हैं कि उन्हें मुझसे प्रेरणा मिल रही है, ये मेरे लिए सुखद अनुभव है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں