VIDEO- न्यूजीलैंड फैन ने लाइव मैच में लगाया ‘भारत माता की जय का नारा’ , बताया हार की मुख्य वजह

VIDEO- न्यूजीलैंड फैन ने लाइव मैच में लगाया ‘भारत माता की जय का नारा’ , बताया हार की मुख्य वजह

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने 2-0 की शानदार बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच अब तीसरा मैच बुधवार को हेमिल्टन में खेला जाएगा. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो के जरिए क्रिकेट फैंस न्यूजीलैंड की हार की मुख्य वजह बता रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि मैच के दौरान एक भारतीय प्रशंसक अपने साथ बैठे एक न्यूजीलैंड के क्रिकेट फैन से ”भारत माता की जय” के नारे लगवा रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ”New Zealand के हारने की वजह”.

https://platform.twitter.com/widgets.js

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर यह वीडियो ”U.P. का हूँ” नाम के पेज पर सोमवार को पोस्ट की गई थी. इस वीडियो को अभी तक करीब 4.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस शानदार वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जब एक कीवी क्रिकेट प्रशंसक खुद भारत माता की जय के नारे लगाएगा तो न्यूजीलैंड का हारना तय है. हालांकि, ये वीडियो पहले मैच का है या दूसरे मैच का, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading