नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. कोलकाता में ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने धरना दिया, तो हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तिरंगा रैली निकाली. दिल्ली में एक बार फिर जामा मस्जिद के बाहर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे और CAA का विरोध किया.
ओवैसी की तिरंगा यात्रा

जामा मस्जिद के बाहर CAA का विरोध
दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर एक बार फिर CAA के विरोध में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हैं. बीते कुछ दिनों से हर जुमे के दिन यहां लोग जुटते हैं और CAA का विरोध करते हैं.



नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई AIMIM तिरंगा रैली निकाल रही है, दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर हजारों प्रदर्शनकारी, कोलकाता में TMC की रैली जारी है.

