
मध्य प्रदेश के एक आईएस अधिकारी कथित अश्लील वीडियो एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस बीच, सरकार ने इस अधिकारी का तबादला कर दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस अधिकारी का सामान्य प्रशासन विभाग से सोमवार को तबादला कर दिया और अब उसे आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल में संचालक बनाया गया है.
हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई भी अधिकारी या मंत्री इसकी पुष्टि नहीं कर रहा कि उसका तबादला सोशल मीडिया में अश्लील वीडयो के वायरल होने के कारण हुआ है. अपर मुख्य सचिव स्तर के इस आईएएस अधिकारी के तबादले का कारण पूछे जाने पर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि ने बताया, ‘किसी भी अधिकारी का तबादला करना सरकार का विशेषाधिकार है.’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source