भारत आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहा है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस के दौरान कोहली ने बताया कि टीम में केवल एक ही बदलाव है, कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी गई है. इसका मतलब था कि टीम में मोहम्मद शमी को मौका नहीं दिया गया. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस बात को लेकर सवाल उठाए कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को सेमीफाइनल मुकाबले में मौका क्यों नहीं दिया गया. कई फैंस टीम में शमी की गैरमौजूदगी से बेहद नाराज नजर आए. फैंस ने ट्विटर पर टीम सेलेक्शन पर उठाए कि किस आधार पर शमी को टीम से बाहर रखा जा रहा है