
हिंदू समाज नेता कमलेश तिवारी की हत्या मामले में पुलिस ने कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है। तिवारी की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। सूरत से तिवारी की हत्या के सिलसिले में जांच के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम काम कर रही है। इसी बीच शिवसेना के एक नेता ने लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों का सिर कलम करने वालों के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।
वहीँ दूसरी तरह शिवसेना नेता ने एक वीडियो में बयान देते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाना चाहिए।
उनका उसी शैली में सिर कलम किया जाना चाहिए। मैं अरुण पाठक, हत्यारों का सिर कलम करने के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं। यह पैसा उनके परिवार के सदस्यों को दिया जाएगा।’
शिवसेना नेता ने कहा कि तिवारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह हिंदुओं के पक्ष में बोल रहे थे और उनकी हत्या यह संदेश देने की कोशिश है कि जो भी हिंदुओं के लिए बोलेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा। पाठक ने घोषणा की, ‘हम भारत में इसे नहीं होने देंगे।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source