नागरिकता संशोधन कानून (CAA) आज से पूरे देश में लागू हो चुका है. इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इससे पहले देश में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है.

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 आज से पूरे देश में लागू हो चुका है. इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
देश में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. वहीं नागरिकता कानून पर देश के कई इलाकों में हिंसा भी देखने को मिली है. हालांकि अब सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही 10 जनवरी 2020 से ही नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश में लागू हो चुका है.
गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है, ‘केंद्रीय सरकार, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (2019 का 47) की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 10 जनवरी 2020 को उस तारीख के रूप में नियत करती है जिसको उक्त अधिनियम के उपबंध प्रवृत होंगे.’