युवाओं को 2GB, मूर्ति को नौकरी, बेरोज़गारी दूर करने का नया तरीक़ा: Ravish Kumar

भारत में सिपाहियों के 26 लाख मंज़ूर पद हैं। इनमें से पाँच लाख ख़ाली हैं। संसद में सरकार ने जानकारी दी है।

बंगलुरू में एक नया तरीक़ा निकाला गया गया है। चौराहों पर मैनिकिन को सिपाही बनाकर खड़ा किया गया है। दुकानों में बाहर टी शर्ट पहनकर जो युवा दिखता है अब वो पुलिस की वर्दी भी पहनेगा। उसके भीतर कैमरे वग़ैरह लगे होंगे और बग़ैर एक मिनट हिले वो लगातार ड्यूटी करेगा। न सैलरी न छुट्टी और न लंच के लिए ग़ायब होना। बंगलुरू में तीस एक्सेस मैनिकिन लगाए गए हैं।

बेरोज़गारी दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीक़ा है। नौजवानों को 2 जीबी डेटा दो, हिन्दू मुस्लिम टॉपिक दो और उनकी जगह मूर्ति को काम पर रखो। वैसे भी युवा मैनिकिन हो गए हैं। जैसा व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी चाहती है वैसा ही सोचते हैं।

इससे मैनिकिन का बिज़नेस बढ़ेगा। जिन युवाओं को पुलिस की नौकरी नहीं मिलेगी वो फ़ैक्ट्री में पुलिस की मेनिकिन बनाने लग जाएँगे।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading