महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चव्हाण को हटाकर बालासाहेब को बनाया नया अध्यक्ष : पांच कार्यकारी अध्यक्ष मे मुजफ्फर हुसैन भी शामिल

नयी दिल्ली, 13 जुलाईः कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को बालासहेब थोराट को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष और पांच अन्य वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक केसी पडवी को विधायक दल का नेता बनाया गया है।

राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने राज्य में रणनीति समिति, घोषणा पत्र समिति, समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति सहित नौ समितियां भी गठित की हैं। इनमें राज्य से ताल्लुक रखने वाले तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने नितिन राउत, बीएम पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर-नवम्बर में विधानसभा चुनाव होना है।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading