मदरसे के बच्चों से जबरन लगवाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, मारपीट

उन्नाव:उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मदरसे के बच्चों को ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया. जब बच्चों ने नारे लगाने से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और साइकिलें तोड़ दी गईं.66657976_2407303952879535_4348187790542897152_n66477964_2407303889546208_68647136601833472_n

उन्नाव में जामा मस्जिद के इमाम का आरोप है कि इस घटना में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के लोग शामिल थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान फेसबुक आईडी के जरिए की गई है, फेसबुक पर आरोपियों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया है.मदरसे के मौलवी ने बताया कि बच्चे आमतौर पर जुमारात (गुरुवार) के दिन खेलने चले जाते हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी 12-13 साल के छोटे-छोटे बच्चे दो बजे नमाज पढ़ने के बाद ग्राउंड में क्रिकेट खेलने गए थे. इसी दौरान ग्राउंड में आए चार लड़कों ने बच्चों को पीटा और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया.मौलाना ने बताया कि फेसबुक के जरिए जिन तीन आरोपियों की पहचान की गई है, उन तीनों ने खुद को फेसबुक पर हिंदूवादी संगठन बजरंग दल का सदस्य बताया है.

पुलिस ने बताया क्रिकेट के दौरान हुआ झगड़ा:उन्नाव के सीओ सिटी उमेश कुमार त्यागी ने बताया कि जामा मस्जिद के मदरसा दारुल उलूम के बच्चों का गुरुवार को हाफ डे हो जाता है. आम तौर पर बच्चे हाफडे के दिन जीआईसी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट खेलने चले जाते हैं. काफी बड़ा ग्राउंड है तो कई और लोग भी वहां खेलने पहुंचते हैं.

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading