बिल गेट्स की बेटी ने मुस्लिम अरबपति से की सगाई !

बिल गेट्स की बेटी ने मुस्लिम अरबपति से की सगाई !

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने सगाई कर ली है। 23 साल की जेनिफर ने 28 साल के मिस्र के घुड़सवारनायल नस्सारके साथ सगाई की घोषणा बुधवार को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर की। जेनिफर ने लिखा, ‘नायल नस्सार…तुम अपनी तरह के एक ही हो…करोड़ों बार हां।’ इसके साथ ही नस्सार ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘उसने हां कहा।’

चार साल की डेटिंग के बाद जेनिफर और नस्सार ने सगाई की है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है किवह शादी कब करेंगे।वहीं, जेनिफर के पैरेंट्स बिल (64) और मेलिंडा(55) ने हाल ही में अपनीशादी की 26वीं सालगिरह मनाई।गेट्स अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, 31 जनवरी को बिल गेट्स की नेटवर्थ 110 बिलियन डॉलर है।

//www.instagram.com/embed.js

2009 में कैलिफोर्निया आया था नस्सार का परिवार
नस्सार ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए तुम वह सबकुछ हो, जिसके बारे मैं सोच सकता हूं।’ नायल मूल रूप से मिस्र के रहने हैं।बचपन कुवैत में बीता।

//www.instagram.com/embed.js

पिता बिजनेसपर्सन हैं। नस्सार ने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट और इकॉनोमिक्स में डिग्री ली है। वह घुड़सवारी करते हैं। विश्व स्तरीय कई प्रतिस्पर्धाओं में शो जम्पररह चुके हैं। उनका परिवार 2009 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में बस गया था।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading