बाप-बेटी की यह तस्वीर देख गम में डूबी दुनिया, जानें उनकी दर्दनाक कहानी

अमेरिका और मेक्सिको के बीच फंसे रिफ्यूजियों की स्थिति आए दिन बद से बदतर होती जा रही है. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. उत्तर अमेरिका की सीमा से लगी रियो ग्रांडे नदी के किनारे एक पिता और बेटी की लाश बरामद हुई है.Mexico US Border Migrant Deaths
ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. उत्तर अमेरिका की सीमा से लगी रियो ग्रांडे नदी के किनारे एक पिता और बेटी की लाश बरामद हुई है. इस तस्वीर ने तीन साल पहले सामने आई अयलान कुर्दी की उस तस्वीर की याद दिला दी है जिसमें तीन साल का बच्चा समुद्र किनारे मृत पाया गया था. तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह से 2 साल की बच्ची का सिर उसके पिता की टीशर्ट के भीतर है. ऐसा लगता है कि जिंदगी के आखिरी पल में पिता-पुत्री एक दूसरे को गले लगाए हुए थे.अखबार ला जोर्नडा के लिए ले ड्यूक की रिपोर्टिंग के अनुसार, 23 वर्षीय ऑस्कर अलबर्टो मार्टिंज रमिरेज इसलिए हताश था क्योंकि अल सल्वाडोर का परिवार शरण पाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के सामने खुद को पेश करने में असमर्थ था. ऐसे में वह अपनी बेटी वेलेरिया के साथ रविवार को नदी में गया. 

AP19177104177022.jpg

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading