पातुर:(फरहान अमिन)
देश मे बढ़ रहे माब्लिंचिंग तथा भीड़ तंत्र दुआरा अल्पसंख्यकों की हत्या करने व झारखंड के तबरेज़ अंसारी की हत्या के विरोध मे आज पातुर में बहुजन क्रांति मोर्चा ने तहसील कार्यलय के सामने एक दिवसीय धरना देकर तहसीलदार को निवेदन दिया।
जिसमे कहा गया है कि प्रति दिन भीड़ दुआरा धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों के ऊपर जुल्म कर भारतीय संविधान दुआरा धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जैसे झारखंड में तबरेज़ अंसारी की घटना है और इसी प्रकार की देश भर में दर्जनों घटनाए हुई है जो चिंताजनक है।
वर्षों से भारत देश मे हिन्दू- मुस्लिम, एस टी एस सी, ओ बी सी भाई-भाई की तरह रहते है और अपने अपने धर्म का पालन करते चले आरहे है। ऐसे में कुछ लोगो की तरफ से नफरत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।बल्कि लोकतंत्र जैसे पवित्र शब्द को दागदार कर सम्पूर्ण विश्व मे भारत की गरिमा को भी तार तार करने की साजिश की जा रही है।जिस पर हम उचित कार्यवाही कर दोषियों को कठोर सज़ा दिलाने व मज़लूमों को न्याय दिलाने तथा उचित मुआवज़ा देने और माब्लिंचिंग के विरोध कठोर कानून बनाने की मांग करते हैं।इस अवसर पर अमोल इंगले, मौलाना तौसीफ जागीरदार, मो आरिफ, कलीम ज़फ़र, शेख चाँद , प्रशांत उपर्वट,सय्यद यूनुस, सूर्यप्रकाश इंगले, सुहास उपर्वट, भाऊराव उपर्वट, जिवन उपर्वट गणेश इंगलेव आदि उपस्थित थे।
