मुंबई : राष्ट्रीय योजना एवं कृति प्रारूप के संदर्भ की एकसूत्री व्यवस्था की (युनिफाइड कमांड मेकॅनिझम) बैठक आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथिगृह में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने नक्षलग्रस्त क्षेत्र के विविध योजनाओं के कामों को गति देने के लिए उपयुक्त सूचना दी।
इस बैठक में नक्षलग्रस्त गढ़चिरोली, गोंदिया इन जिलों के रास्ते, पुलियाँ, मोबाईल नेटवर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विविध विषयों से संबंधित समस्याएँ एवं कामों का जायज़ा लिया गया। इन विषयों से संबंधित कामों को और जिला प्रशासन के कामों को गति देकर यह सभी काम कालबद्ध पद्धति से पूरा करने की सूचना मुख्यमंत्री ने इस दौरान दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्षलग्रस्त क्षेत्र के पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को दो साल पूरा होने के बाद दुसरे जिले में तबादले के आदेश उन्हें नियुक्ति के आदेश के समय ही दिया जाए। इससे उस जिले का उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद हमारा अब तबादला होगा, यह निश्चित होने से वह अपनी कार्यक्षमता के अनुसार कार्य करेंगे।
बैठक में मुख्य सचिव अजोय मेहता, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, पुलिस महासंचालक सुबोध जयस्वाल, गढ़चिरोली के जिलाधिकारी शेखर सिंग, गोंदिया के जिलाधिकारी कादंबरी बलकवडे, गढ़चिरोली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे आदि उपस्थित थे।
The post नक्षलग्रस्त क्षेत्र के योजनाओं के कामों को गति दी जाएगी – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस appeared first on Maharashtra Today.
This is syndicated feed from maharashtratoday.co.in we have not made any changes to the content Source- Source