दिल्ली में काँग्रेस ने सिर्फ इन चार मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया टिकट,जानिए कौन कौन कहाँ से ?

नई दिल्ली: काँग्रेस पार्टी ने दिल्ली प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है,70 में से 56 सीटों पर कॉंग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं,बाकी सीटों पर अगली सूची में ऐलान किया जाएगा।

पहली सूची में काँग्रेस ने सिर्फ चार मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया है,जबकि उम्मीद की जारही थी कॉंग्रेस इस बार मुस्लिम चहरों पर दांव लगाना चाहती है और मुसलमानों का भरोसा जीतना चाहती है।

काँग्रेस ने जिन मुस्लिम प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

  • मटिया : मिर्ज़ा जावेद अली
  • बल्लीमारान : हारून यूसुफ
  • सीलमपुर : चौधरी मतीन अहमद
  • मुस्तफाबाद : अली मेहंदी

दिल्ली की आबादी में लगभग 12 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं. दिल्ली की 70 में कुल 8 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं को निर्णायक माना जाता है. इनमें से सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, किराड़ी, बाबरपुर और मटिया महल सीटें शामिल हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में 35 से 60 फीसदी तक मुस्लिम मतदाता हैं. साथ ही त्रिलोकपुरी और सीमापुरी की सीट पर भी मुस्लिम वोटर काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. दिल्ली में मुस्लिम वोटर्स काफी सुनियोजित तरीके से वोटिंग करते हैं।

आम आदमी पार्टी ने पांच मुस्लिम प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय में कम नुमाइंदगी पर असंतोष जताया था,आम आदमी ने शोएब इकबाल को मटियामहल सीट से टिकट दिया है। वहीं ओखला से अमानतुल्ला खान, बल्लीमारान से इमरान हुसैन को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सीलमपुर से पार्टी ने इसबार अब्दुल रहमान को टिकट दिया है जबकि मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस चुनाव मैदान में होंगे।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading