“तबरेज अंसारी” के समर्थन में वीडियो डालने पर “tiktok किंग फैसु” पर “मामला दर्ज”, डिलीट किया अकाउंट

मुंबई। देश में सा’म्प्रदायिक सौ’हार्द बिगाड़ने वाले लोग सोशल मीडिया का जमकर इ’स्तेमाल करते हैं, इसके चलते अब सोशल मीडिया पर भी पुलिस और प्र’शासन की कड़ी नजर है। मुंबई में TikTok यूजर्स के एक ग्रुप द्वारा मॉब लिं’चिंग से जुड़ा वीडियो शेयर करने और सर्कुलेट करने के मामले में मुंबई पुलिस की सेल ने ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ ए’फआईआर दर्ज की है। आपको बता दे यह टीम 07 से फेमस ग्रुप है जिसमें फैसू नामक युवक युवाओं में बहुत ज्यादा फेमस है।.TikTok पर ग्रुप के सदस्यों ने झारखंड में तबरेज अंसारी की कथित मॉब लिं’चिंग से जुड़ा वीडियो शेयर कर दिया था। इसके बाद हरकत में आते हुए मुंबई पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर इस मामले के सामने आने के बाद सोशल प्लेटफॉर्म TikTok ने भी कड़ा कदम उठाया है। TikTok ने ग्रुप के सदस्यों का अकाउंट सस्पैंड कर दिया है। जिसमें फैसल सैख , हसनैन खान , फ़ैज़ बालोच, अदनान शेख , और साधन फारूखी नाम है।

शिकायतकर्ता रमेश सोलंकी के मुताबिक ‘मैंने TikTok को इस वीडियो की जानकारी देते हुए इसे हटाने के लिए कहा था। मेरी शिकायत के बाद तीन अकाउंट सस्पैंड कर दिए गए हैं। TikTok पर सस्पेंशन का मतलब है कि अब वे लोग उनके अकाउंट पर लॉग इन नहीं कर सकेंगे और किसी तरह की पोस्ट नहीं डाल सकेंगे।’

झारखंड में सरायकेला जिले के धातकीडीह गांव में चो’री की आशंका में भीड़ द्वारा 24 साल के तबरेज अंसारी को पी’ट-पी’टकर मा’र डालने और इस घ’टना का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाकर इसे मॉब लिं’चिंग बताया गया था, वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा तबरेज की मौ’त को लगातार मॉब लिं’चिंग से जुड़ा मामला नहीं होने की बात कही जाती रही थी।

https://twitter.com/rehanliaquat92/status/1147581019572375552?s=20

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading