डिलेवरी करने वाला था मुस्लिम तो कैंसल कर दिया आर्डर, जोमैटो ने करारा जवाब देकर जीता दिल !

डिलेवरी करने वाला था मुस्लिम तो कैंसल कर दिया आर्डर, जोमैटो ने करारा जवाब देकर जीता दिल !

हमे बचपन से सिखाया जाता रहा है कि हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में सब भाई भाई.लेकिन यहाँ पर हकीकत कुछ और बयान कर रही है। एक आदमी ने खाने की डिलेवरी सिर्फ इसलिए रद्द कर दिया,क्योंकि डिलेवरी लेन वाला लड़का मुस्लिम था। मामला बड़ा अजीबोगरीब है। खाना आर्डर करने वाला व्यक्ति ब्राह्मण था ,उनका नाम पंडित अमित शुक्ला बताया जा रहा है।

उन्होंने जोमैटो से खाना आर्डर किया था,जब उन्हें पता चला कि डिलेवरी करने वाला लड़का मुस्लिम निकला,इस बात पर अमित शुक्ला ने ट्वीट करके कहा कि मेरे खाने के लिए एक गैर हिन्दू को भेजा जा रहा है ,वो मेरा आर्डर कैंसिल भी नहीं कर रहे हैं और ना ही उस डिलवरी करने वाले लड़के को बदल रहे हैं,मैंने कहा कि आप मुझे आर्डर लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकते,मुझे पैसा भी नहीं वापस चाहिए ,आप डिलेवरी कैंसिल कर दीजिये।

उनके इस ट्वीट करने के बाद जोमैटो ने भी जवाब दिया है,जोमैटो ने लिखा कि भोजन का कोई धर्म नहीं होता,भोजन खुद एक धर्म है।

इस मामले के बाद सोसल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हो रही है ,लोगो ने जवाब भी देना शुरू कर दिया है।एक ने मजे लेते हुए लिखा कि अगली बार नमो ऐप से खाना मांगना।वहीँ एक और व्यक्ति ने लिखा कि आपको हमेशा रेस्तरां को कॉल करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका भोजन भी एक हिंदू द्वारा पकाया जाता है।

आदर्श रूप से एक ब्राह्मण, पंडित जी।और आपको सबसे ज्यादा ज़ोमैटो का उपयोग नहीं करना चाहिए जिसका कुछ चीनी स्वामित्व है।कुछ शर्म करो और एक सच्चे देशभक्त, सच्चे संस्कार और सच्चे हिंदू ब्राह्मण बनो।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading