नई दिल्ली: क्रिकेट दुनिया में कम उम्र अफगानिस्तान टीम ने ऐसे ऐसे कारनामे रच डाले हैं,जिन्हें बड़े से बड़ी टीम नाकाम साबित हुई है,बंगलादेश में खेले जारही टी20 सीरीज के एक मुक़ाबले में अफगनिस्तान ने सात गेंदों में लगातार सात छक्के थोक दिए।
क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के कारनामे तो कई बार हो चुके हैं, लेकिन ऐसा कारनामा पहली बार देखने और सुनने को मिला।जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बना डाले। इस मैच में अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जारदान और मोहम्मद नबी ने मिलकर यह कमाल कर दिखाया। जादरान ने 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोके।

यह कमाल अफगानिस्तान की पारी के 17वें और 18वें ओवर में हुआ। नबी ने 17वें ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर तेंदई चटारा को लगातार चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद नजीबुल्लाह ने अगले ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर नेविल मादजिवा को लगातार 3 छक्के मारे। यह सिलसिला मोदजिवा के वाइड गेंद डालने से थमा। अगली गेंद पर भी नजीबुल्लाह ने चौका लगाया। मतलब नबी और जादरान ने मिलकर 7 गेंदों पर 47 रन ठोक दिए।
नबी-नजीबुल्लाह ने मिलकर 40 गेंदों में ठोके 107 रन बनाए। नबी ने 18 गेंदों का सामना किया और 38 रन की पारी खेली, वहीं नजीबुल्लाह ने 30 गेंद में 5 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। दोनों जब क्रीज पर आए तब अफगानिस्तान का स्कोर 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन था।
यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 5वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक के नाम हैं जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 119 रन जोड़े थे। नबी और नजीबुल्लाह ने मिलकर 10 छक्के उड़ाए।
अफगानिस्तान ने टी20 ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हरा दिया। मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन ही बना सका। इस मैच में दो ओवरों की 7 गेंदों में लगातार 7 छक्के भी देखने को मिले। इस ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के अलावा मेजबान बांग्लादेश भी हिस्सा ले रही है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source