
अयोध्या विवाद को निपटारे के लिए गठित मध्यस्थता पैनल बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट को अपनी सीलबंद रिपोर्ट पेश करेगा। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी और कोर्ट उसी दिन तय करेगा कि आगे मध्यस्थता जारी रहे या मुकदमे की सुनवाई हो।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इससे पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने 18 जुलाई को पैनल को 31 अगस्त तक प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा था।
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज जस्टिस कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाला तीन सदस्यीय पैनल बातचीत के जरिये इस विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 8 मार्च को मध्यस्थता पैनल का गठन किया था।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source