कर्तव्य निभाते मे शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता
डीसीपी के हाथों दिया गया एक लाख 25 हजार की मदद
भिवंडी ।। करोना महामारी के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों को पुलिस कर्मियों ने खुद से आर्थिक सहयोग किया है।भोईवाड़ा पुलिस द्वारा इकट्ठा किए गए एक लाख 25 हजार रुपए का आर्थिक मदद का धनादेश डीसीपी योगेश चौहान के हाथों मृतक पुलिस वाले के परिजनों को दिया गया।जिसकी शहर में जमकर प्रशंसा हो रही है।
मालूम हो कि कोरोना काल के दौरान कर्तव्य का निर्वाहन करते भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनाद पुलिस सिपाही/7353 राजेश सुभाष देसले (48) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।इसी दरम्यान 13 अक्टूबर 2020 को उनकी कोरोना के कारण मौत हो गई थी।जिसके बाद भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो ने शहीद पुलिस वाले के परिजन को आर्थिक मदद करने की योजना बनाई।जिसके तहत उक्त पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने डीसीपी चौहान के मार्गदर्शन में खुद थोड़ा थोड़ा पैसा जमा कर शहीद हुए पुलिस सिपाही देसले की पत्नी सरिता राजेश देसले को आर्थिक मदद के रूप में एक लाख 25 हजार रुपया का धनादेश 11 नवंबर 2020 को भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहान के हाथों प्रदान किया गया।इस दौरान डीसीपी चौहान ने मृतक पुलिस कर्मचारी के परिवार को हर समय जब भी पुलिस की मदद लगे उन्हें पुलिस महकमे से हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।इस दौरान भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस ए इंदलकर व पुलिस निरीक्षक नरेश पवार भी मौजूद थे।बता दे कि भिवंडी में कोरोना काल मे ड्यूटी करते समय कुल 139 पुलिसकर्मी कोरोना से ग्रसित हो गए थे।जिसमें से दो पुलिसकर्मियों की मकुट हो चुकी है।दोनो ही पुलिसकर्मी भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनाद थे।बता दे कि इससे पहले इसी पुलिस स्टेशन में तैनाद हवलदार भगवान वांगड (48) कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण 15 सितंबर को मौत हो गई थी।जिसके बाद भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनाद पुलिसकर्मियों ने खुद थोड़ा थोड़ा पैसा जमा कर शहीद हुए पुलिस हवलदार वांगड की पत्नी कविता भगवान वांगड को आर्थिक मदद के रूप में एक लाख 11 हजार रुपया 13 अक्टूबर को प्रदान किया गया था।