आठ माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट मे हाजिर करने की मांग
भिवंडी ।। अपराध अन्वेषण विभाग ग्रामीण प्रमुख जिला – थाणे को भेजे पत्र मे सोनाले गांव के रहने वाले रणजीत बालकेश्वर महातरे ने लिखा है कि विश्वनाथ बालाराम महातरे सहित आठ आरोपी पर तालुका पुलिस स्टेशन मे गुनहा रजि 57/20 मे 307, 326, 324, 143, 144, 147, 148, 504, 506, 427, के तहत मामला दर्ज है जिसमे सात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक आरोपी विश्वनाथ बालाराम महातरे अभी तक फरार है, आठ माह से फरार विश्वनाथ से रणजीत बालकेश्वर महातरे ने अपनी जान को खतरा बताया है, पुलिस को भेजे पत्र मे रणजीत ने लिखा है कि आरोपी विश्वनाथ शातिर अपराधी है और प्लानर है यह प्लान करता और साथी घटना को अंजाम देते है, कभी भी हमारे परिवार पर जानलेवा हमला हो सकता है, भविष्य मे हमारे परिवार पर हमला होता है तो इसकी जिम्मेदारी फरार आरोपी विश्वनाथ की होगी, रणजीत ने पुलिस को भेजे पत्र मे लिखा है कि हमारे उपर दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने और घर जलाने की धमकी दी जा रही है, रणजीत ने लिखा है कि हालाकि पुलिस का कहना है कि हम ढूढ रहे है लेकिन मिल नही रहा है । रणजीत का कहना है कि ज्यादा दिन तक फरार रहने के बाद अपराधी हमला कर सकता है रणजीत ने अपराध अन्वेषण विभाग को भेजे पत्र मे लिखा है कि पुलिस विश्वनाथ को जल्दी-जल्दी गिरफ्तार कर कोर्ट मे हाजिर करे, ताकि हमारा परिवार बेखौफ होकर जीवन यापन कर सके ।