VIDEO: इराक़ में सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन, 40 से ज्यादा लोगों की मौत!

VIDEO: इराक़ में सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन, 40 से ज्यादा लोगों की मौत!

इराक में सरकार के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, निगरानी समूह और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे।

इस बीच इराक के सर्वोच्च शिया संगठन के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र सहित कई संस्थाओं ने संयम रखने की अपील की है।

करीब 42 लोगों की मौत
इससे पहले गुरुवार शाम स्थिति शांतिपूर्ण थी, जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए। लेकिन, शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 42 लोगों की जान चली गई। इनमें से आधे लोगों ने सशस्त्र गुटों या सरकारी निकायों के मुख्यालयों पर हमला किया था।

कहां- कहां हुई मौते?
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि केवल दिवनियाह में ही 12 लोग मारे गए, जिन्होंने बद्र संगठन के मुख्यालय पर हमला किया था। वहीं निगरानी समूह ने बताया कि राजधानी और चार दक्षिणी प्रांत में आंसू गैस के गोलों या गोली लगने से 30 लोगों की जान चली गई। इराकी संसद में शनिवार को प्रदर्शन पर चर्चा होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading