भिवंडी में पान पट ्टी वालो का कुकृत्य

Sent from my Samsung Galaxy smartphone.

भिवंडी मेंं नाबालिग का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में दो गिरफ्तार ,दो दिन की मिली पुलिस हिरासत

डीसीपी चव्हाण ने जनता से की शांति बनाए रखने की अपील

भिवंडी ।। भिवंडी के समरू बाग में नाबालिक को अपहरण कर बलात्कार करने जैसी दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भिवंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय द्वारा 2 दिनों की पोलिस कोठरी में रखने का दिया गया है । गिरफ्तार दोनों आरोपी पानपट्टी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं । दोनों पानपट्टी वालों ने इसी इलाके के एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का बहला फुसलाकर अपहरण कर उसके एक रूम में बंद कर उसके साथ कई दिन तक बलात्कार किया।जिसके बाद लड़की के बाप की शिकायत पर पुलिस ने दोनो पान पट्टी चलाने वालों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जनता ने न सिर्फ इसके पान की दुकान में तोड़फोड़ की,बल्कि इलाके में प्रदर्शन करने के साथ आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।जिसे लेकर अभी भी शहर में माहौल गर्म है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी के समरुबाग इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में 21 नवंबर को शिकायत दर्ज कराया था कि 12 नवंबर को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है।जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया तथा लड़की की तलाश के लिए तीन टीम का गठन किया।जिसके बाद पुलिस ने इसी इलाके से 21 नवंबर को ही लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की को दो लोगों ने बहला फुसलाकर ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।लड़की के बयान के बाद भोईवाड़ा पुलिस ने सीआर नंबर 207/2020 में आईपीसी की धारा 363,376(जे)व पॉस्को एक्ट 4,8,12 के तहत सुशील सोनी(28) व इरशाद इलियास अंसारी(48)पर केस दर्ज कर दोनों को 24 नवंबर की देर रात गिरफ्तार कर लिया।जिसके दूसरे दिन दोनों आरोपियों को पुलिस ने ठाणे सेशन कोर्ट में पेश किया।जिन्हें अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पान की दुकान चलाते है ।

सूत्रों के मुताबिक भोईवाड़ा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को 21 नवंबर की रात 11 बजे जब गिरफ्तार कर तहसीलदार कार्यालय परिसर स्थित सब जेल लाया जा रहा था। उसी समय कोटरगेट मस्जिद के पास पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित लोग नारेबाजी करने लगे।लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा।इसके पहले आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की पान की दुकान पर धावा बोलकर उसमें जमकर तोड़फोड़ किया था।जिसके कारण क्षेत्र में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया।इधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने और नारेबाजी करने वाले 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 141,143,149,341, 186,188 और 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए इस मामले को संप्रदायिक रंग न देने सहित शहर में शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। चव्हाण का कहना है कि हमने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कानून अपना काम कर रहा है और आरोपी कदापि नहीं बचेंगे। इस बीच उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि कुछ लोग इस घटना की आड़ में शहर का माहौल खराब कर सकते हैं। क्योंकि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें वायरल हो रही हैं। इसलिए भिवंडी की जनता को सावधान रहकर किसी के बहकावे में न आते हुए शहर की अमन शांति और आपसी भाईचारे को कायम रखना है।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading