भाजपा सरकार अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है-के.आय.रसूल

अकोला -निज़ाम साजिद- भारत मे बेरोजगारी,महँगाई और कई ऐसे बड़े मुद्दे है इन को छुपाने के लिए भाजपा सरकार सी ए बी जैसे कानून का सहारा ले रही है सी आ ए बी ये कानून संविधान के खिलाफ है भारत मे भेत भाव का ये कानून लाना चाहती है।भाजपा अपनी कमजोरी छुपाने के लिए मुसलमानो को परेशान कर अपने भक्तों को खुश कर रही है। ऐसा प्रतिपादन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम रसूल इल्यास ने दिया.

एन आर सी कानून ये संविधान के खिलाफ है इस कानून के खिलाफ आज वेल्फेयर पार्टी ऑफ इंडिया अकोला शाखा द्वारा दोपहर 2 बजे इन्साफ रैली का आयोजन किया गया था यह रैली फतेह चौक परिसर से निकलकर डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर खुले नाट्यगृह,पंचायत समिति रोड से हो कर विविध रास्तों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंची. देश में लागू होने वाले एनसीआर बिल को समाप्त किया जाए, बढ़ती जा रही किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, वित्तीय व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे

अत्याचार, कश्मीर के नेताओं को गैरकानूनी रूप से स्थानबद्ध करना आदि के साथ सच्चर समिति की सिफारिशें देश में लागू करने के लिये तथा दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग को लेकर इन्साफ रैली का आयोजन किया गया था.इस रैली में बड़ी संख्या में नागरिक महिला-पुरुष शामिल थे।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम रसूल इल्यास के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया था इस समय वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया अकोला शाखाध्यक्ष मेहमूद उस्मान, शहर अध्यक्ष अजहर चौधरी, उपाध्यक्ष कलीम खान, सचिव फैजल अजीजी, युवा अध्यक्ष शेख वसीम, महिला अध्यक्षा हुस्ना बानो, छोटे खान, जहीर मुल्ला सहित महानगर के नागरिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading