बिजली चोरो पर शख्त हु ई महावितरण

बिजली चोरों के खिलाफ महावितरण की सख्त कार्रवाई

तीन दिनो में 14 लाख 57 हजार की बिजली चोरी पकड़ी

बिजली चोरों के खिलाफ महावितरण कंपनी ने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई शुरू की है जिस कारण बिजली चोरों के नींदे उड़ गई है। राज्य सरकार की महावितरण कंपनी की एमएसईडीसीएल की भांडुप सर्कल के बिजली विभाग के अधिकारी ने छापामार कर तीन दिन में 14 लाख 57 हजार रुपए की एक लाख 69 हजार 129 यूनिट बिजली चोरी पकड़ी हैं।
गौरतलब हो कि महावितरण कंपनी की भांडुप सर्कल की जनसंपर्क अधिकारी ममता पांडे ने बताया कि एमएसईडीसीएल की भांडुप सर्कल के मुख्य अभियंता सुरेश गणेशकर के निर्देशानुसार पर तीन नवंबर 2020 से भांडुप सर्कल द्वारा बिजली चोरों की धरपकड़ कार्यवाई शुरू की गई है।जिसके तहत बिजली अधिकारियों द्वारा ठाणे, वाशी और पेण इन तीनो मंडलो के ग्राहकों के बिजली कनेक्शन की जाँच की गई है।
जहां पर बिजली विभाग के लोगों ने पाया कि ठाणे में लगभग दो लाख 35 हजार की 37हजार 387 यूनिट की चोरी, वाशी मंडल में 48 हजार 120 यूनिट 5 लाख 64 हजार रुपये इसी तरह पेण मंडल में 83 हजार 622 यूनिट लगभग 6लाख58 हाजर और कुल एक लाख 69 हजार 129 यूनिट में से लगभग 14.57 लाख बिजली का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। इन ग्राहकों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126/135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और बिजली चोर द्वारा इस्तेमाल की गई इकाई के अनुसार बिल लगाया गया है। राशि का भुगतान करने में विफलता के परिणामस्वरूप आपराधिक आरोप के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।तीनों मंडलों के अधीक्षक अभियंता अरविंद बुलबुले, राजाराम माने, दीपक पाटिल के नेतृत्व में सभी विभागों में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

भिवंडी टोरेंट पावर कंपनी की बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई
2 लोगों के खिलाफ शांति नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया मामला

भिवंडी में टोरेंट पावर कंपनी द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है जिसके तहत टोरेंट कंपनी का विजिलेंस महकमा छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली चोरों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा रहा है । इसी तरह शहर के सलामतपुर इलाके में छापामार कर छह लाख 24 हजार की बिजली चोरी उजागर करते हुए टोरंट पावर ने दो लोगों पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
मालूम हो कि शांतिनगर पुलिस स्टेशन में टोरेंट पावर कंपनी के कर्मचारी महेश यशवंत दीक्षित के जरिए अपराध पंजीयन संख्या 611/ 2020 द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 138 के तहत दर्ज कराई गई है। इस मामले में 29 जनवरी 2020 से लेकर 29 अक्टूबर 2020 तक टोरेंट पावर कंपनी के मिनी सेक्शन पिलर संख्या एम-44-389 के केबल को काटकर उसमें अवैध रूप से बिजली का तार जोड़कर 6 लाख 24 हजार 164 रुपए 80 पैसे की 28,422 यूनिट बिजली की चोरी की गई है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सानप कर रहे हैं।

सपा छोड़ कर किया भाजपा में प्रवेश

भिवंडी शहर जिला समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता पी डी यादव ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगरसेवक संतोष शेट्टी ने पी डी यादव को सपा में शामिल करते हुए उन्हें भिवंडी शहर जिला भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। अपनी इस नई नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पी डी यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है ।अब पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भाजपा की नीतियों को जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने के साथ जन जन तक पहुंचाने व संगठन की मजबूती का कार्य करेंगे। यादव के भाजपा में शामिल होने पर जिला महासचिव प्रेम नारायण राय, एड हर्षल पाटिल, विशाल पठारे, हसमुख पटेल, जियालाल गुप्ता , भाजपा उ भा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एड प्रवीण मिश्रा, विजय पांडे, अजीत सिंह ठाकुर, सुजीत कुमार गुप्ता, नंदन गुप्ता, अनिल केसरवानी आदि ने स्वागत करते हुए यादव को बधाई दी है।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading