ओवैसी के जाल में फंसने से बचे मुसलमान, बीजेपी से लेते हैं पैसे- ममता बनर्जी

ओवैसी के जाल में फंसने से बचे मुसलमान, बीजेपी से लेते हैं पैसे- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए अल्‍पसंख्‍यकों को उनसे सतर्क रहने की हिदायत दी है।

न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, दरअसल पश्चिम बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। इसी को लेकर ममता बनर्जी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि एक राजनीतिक पार्टी है।

ममता ने आगे कहा कि ‘जिस तरह हिंदुओं में कुछ कट्टरवादी हैं, उसी तरह ये लोग अल्‍पसंख्‍यकों में कट्टरवादी हैं। ये लोग भाजपा से पैसा लेते हैं। ये यहां नहीं रहते। ये हैदराबाद में रहते हैं। वे यहां आएंगे और कहेंगे कि मैं आपको सुरक्षा दूंगा।

मेरी अल्‍पसंख्‍यक बंधुओं से अपील है कि कृपया उनके जाल में न फंसें.’ उल्लेखनीय है कि हाल ही में AIMIM के पोस्टर अब पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भी देखे गए हैं, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की एक बड़ी सी तस्वीर दिखाई दे रही है। इन पोस्टरों के नीचे लिखा है -‘इंतज़ार अब ख़त्म, मिशन पश्चिम बंगाल।

इससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि अब ओवैसी की पार्टी बंगाल की भूमि पर अपने पैर रखने जा रही है। इसके साथ ही AIMIM अब बंगाल में अपनी पार्टी से जुड़ने के लिए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करेगी और इसी बात के डर से अब लगता है कि पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी अपने नेता, कार्यकर्ताओं को चौकन्ना कर रही हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading