जम्मू-कश्मीर एवं प श्चिम बंगाल में हुए भ ाजपा कार्यकर्ताओं क ी हत्या को लेकर आक्रोश
जम्मू-कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर आक्रोश
हत्या के विरोध भाजपा युवा मोर्चा का निषेध
भिवंडी ।। जम्मू-कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल में बिगत दिनों हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा विक्रांत पाटिल के निर्देशानुसार भिवंडी में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परेश चौगुले के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन कर विरोध दर्शाया गया व पाकिस्तान मुर्दाबाद,ममता बनर्जी मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए गए।
गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा विक्रांत पाटिल के निर्देशानुसार भिवंडी में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परेश चौगुले की अगुवाई में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए जोरदार विरोध दर्शाया गया। भाजपा युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग केंद्र सरकार से की गई ।भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष परेश चौगुले नें भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को जघन्य करार देते हुए कहा कि कश्मीर व पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई हत्या कदापि क्षम्य नही है।केंद्र व राज्य सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करें अन्यथा सड़क पर उतरकर भाजपा युवा मोर्चा आंदोलन को मजबूर होंगे । उक्त मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष परेश चौगुले, रोहन कोंडलेकर, नीतू,संकेत बल्लाल आदि भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एवम तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।